मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

IPL 2023 LSG vs RCB Score: कम स्कोर के बाद भी नहीं जीत पाई लखनऊ

प्रकाशित: May 02, 2023 08:38रिपोर्ट: Navtej TV

IPL 2023 के 43वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ को हराकर सबको हैरान कर दिया है। इस जीत का श्रेय बेंगलुरू के गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने लखनऊ के बल्लेबाजों को 100 रनों पर ही ढेर कर दिया और 18 रन से मैच जीत लिया। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों का छोटा टारगेट बनाया तो लगा लखनऊ सुपर जायंट्स आसाीन से मैच जीत जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ पूरी टीम 108 रन पर ही सिमट गई। बेंगलुरु की 9 मैचों में यह 5वीं जीत है तो लखनऊ की 9 मैच में यह चौथी हार है।

बेंगलुरु टीम के सभी गेंदबाज ने तो कमाल कर दिखाया। कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर बाहर चले गए और आखिर में बैटिंग करने उतरे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। लखनऊ के लिए कृष्णप्पा गौतम ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए और इसके अलावा दूसरा बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। बेंगलुरु के लिए कप्तान डु प्लेसिस ने ही 40 गेंदों पर सबसे ज्यादा 44 रन बनाकर टीम की लाज बचाई तो कोहली ने 31 रनों की पारी खेली।

Navtej TV- Podcast Bulletin

बेंगलुरु टीम को फायदा हुआ है और अब वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है तो लखनऊ हार के बाद भी 3 नंबर पर बनी हुई है। इस बार लखनऊ के लिए कप्तान राहुल की बल्लेबाजी परेशानी का कारण बनी हुई है क्योंकि उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे है और इसके चलते टीम को हार का सामना रकना पड़ रहा है।

प्लेइंग 11

लखनऊ टीम: केएल राहुल, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन , दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा और यश ठाकुर

बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक , सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड