मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

RCB के कप्तान बनते ही विराट कोहली ने कर दिया कमाल

प्रकाशित: Apr 21, 2023 08:48रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 27वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हराकर अंक ता​लिका में 5वें स्थान पर छलांग मारी है। मोहाली के IS बिंद्रा स्टेडियम में लंबे समय बाद विराट कोहली कप्तानी करते हुए नजर आए और उनकी कप्तानी में टीम को शानदार जीत मिली है। कोहली ने लगभग 550 दिन बाद कप्तानी करते हुए दिखे तो उनके फैंस भी खुश नजर आए।

आरसीबी ने 20 ओवर्स में चार विकेट पर 174 रन और आरसीबी की ओर सबसे ज्यादा डु प्लेसिस ने 84 रन बनाए। वहीं कप्तान विराट कोहली ने 47 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 150 रन पर आउट हो गई। बेंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 21 रन देकर चार विकेट चटकाते हुए पंजाब के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी।

अब मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर | बाबू एकता ज़िंदाबाद के नारे

वहीं विराट कोहली ने इम्पैक्ट प्लेयर डु प्लेसिस की जगह कप्तानी संभाली लेकिन वह टॉस हार गए। इसके बाद उन्होंने पहले विकेट के लिए 137 रन की पार्टनरशिप करके टीम को मजबूत लक्ष्य की तरफ बढ़ाया। टीम को 24 रन से जीत दिलाई तो कोहली के फैंस उनको फिर से कप्तान बनाने की मांग करने लगे। कोहली की कप्तानी में अक्टूबर 2021 में आखिरी मैच खेला था। इस मैच में कोहली ने 2 सफल रिव्यू लिए जो इस जीत में अहम साबित हुए।