नशे में दिया तलाक तो महिला ने हिन्दू प्रेमी से रचाई शादी, जानें इनकी पूरी प्रेम कहानी
तीन तलाक को लेकर पीएम मोदी ने कानून बनाया तो इसका जमकर विरोध हुआ था लेकिन इसके लागु होने के बाद इन प्रकार के मामले बहुत कम देखने को मिल रहे है। लेकिन अब तीन तलाक होने पर महिलाएं अपने पति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा सकती है और आरोपी पति को जेल भी हो सकती है।
लेकिन यूपी के बरेली जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को तलाक दिया तो पत्नी ने भी इसका ऐसा बदला लिया है कि उसके होश उड़ गए। पति ने जैसे ही नशे की हालात में पत्नी को तीन तलाक दिया तो पत्नी ने बिना देरी किए हुए हिंदू प्रेमी से धर्म बदलकर मंदिर में शादी रचा ली।
Ankita के हत्यारे का अय्याशी भरा Resort, Bulldozer चलाकर BJP ने पार्टी से निकाला
महिला का कहना है कि उसका पति आए दिन नशे की हालत में मारपीट करता था और एक दिन नशे में ही उसने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसके बाद मैंने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। इसके बाद मेरा पति मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है और हमे सुरक्षा की जरूरत है।

महिला ने 9 साल पहले लव मैरिज की और उसके 3 बेटे हैं। शादी के कुछ सालों बाद मारपीट करने लग गया और इस दौरान मेरी मुलाकात प्रेमपाल से हुई। मैंने अपनी दर्द भरी कहानी उसको बताई और ऐसे में हमारे बीच प्यार बढ़ने लगा। 5 साल से हम एक दूसरे को जानते है और अब मैंने उससे शादी रचाई है। महिला ने अपना नाम भी बदल लिया और प्रेमपाल से शादी रचाई।





