मुस्लिम लड़के से हुआ प्यार तो शादी के लिए घर से भागी, लड़की के परिवार ने लगा दी आग!
प्यार करना ना पहले आसान था और ना ही अब क्योंकि प्यार करने वालों की पूरी दुनिया दुश्मन बन जाती है। कई बार देश के कई शहरों से प्यार करने पर उनकी हत्या या उनके साथ मारपीट करने की खबरे आती रहती है। हाल ही मेंउत्तरप्रदेश के आगरा से एक मुस्लिम लड़के के घर को आग लगाने का मामला सामने आया है, लड़के के घर को आग इसलिए लगा दी गई कि वो हिन्दू लड़की को लेकर भाग गया था, वहीं अब लड़के-लड़की ने शादी करने के बाद वीडियो जारी कर कहा कि वो अपनी मर्जी से गई है, चलिये आपको बताते है क्या है पूरा मामला।
आगरा के सिंकदरा थाना क्षेत्र रूनकता का रहने वाला जिम संचालक हिंदू लड़की के साथ भाग गया था, दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी और वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमने शादी कर ली, कोई हमें परेशान न करें. वीडियो सामने आने के बाद से ही कुछ लोग आक्रोशित थे, इस बीच पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया. इस दौरान जिम संचालक फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर गांव में बवाल हो गया और धर्म जागरण समन्वय संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने जिम संचालक के घर में आगजनी कर दी।
Muslim लड़के के साथ भागी लड़की तो लड़के के घर को लगाई आग!
आगजनी की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई और आग को बुझाया गया, वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर रुनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आठ आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। वहीं एक वीडियो क्लिप में लड़की ने कहा कि वह उसके साथ अपनी मर्जी से गयी है।

इस बीच युवक साजिद और लड़की के आर्य समाज मंदिर में शादी करने की फोटो और मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है।वहीं आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं, पुलिस लड़की को अदालत में पेश करेगी, किंतु वह अब तक ऐसा इसलिए नहीं कर पायी क्योंकि अदालतों में छुट्टियां चल रही है।





