मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

यूपी चुनावों की जंग में छाने लगी रूस और यूक्रेन की जंग

प्रकाशित: Feb 26, 2022 21:06रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी में 5वें चरण का मतदान होने जा रहा है और सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। इस बार चुनावी रैलियों में रूस और यूक्रेन की जंग को लेकर सभी दलों में जबदस्त जंग देखने को मिल रही है। बीजेपी के नेता इस जंग में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की जा रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष भारतीयों की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोल रहा है।

Russia Ukraine War: बंकर में छिपी है भारतीय लड़कियां, राहुल गांधी ने शेयर किया Video

इस बार भाजपा के लिए मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव प्रचार कर रही हैं और कहा की मैं पीएम मोदी से प्रभावित हुं। मौजूदा समय में पूरी दुनिया पीएम मोदी की तरफ आश भरी नजरों से देख रही है और इसी बात से पता चल रहा है कि पीएम मोदी कीतने बड़े नेता है। पीएम मोदी ने कोरोना संकट के समय में भी पूरी दुनिया का नेतृत्व किया था और इसी वजह से उनकी वैश्विक छवि इतनी बढ़ गयी है कि रूस और यूक्रेन पीएम मोदी की तरफ देख रहे हैं, यह विश्व में हमारी ताकत को दिखा रहा है।

मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहती थी लेकिन फिर भी लोग ऐसी बाते करते थे। मैं पार्टी के लिए काम करूंगी और मेरे काम के आधार पर पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसका पालन करूंगी। चुनावों में सभी दल यूक्रेन में फंसे भारतियों के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे है और आरोप लगा रहे है कि समय पर उनको देश आने के लिए कह देते तो ऐसी नौबत नहीं आती।


मोदी सरकार इस मामले पर राजनीति नहीं करने की बात कह रही है और सभी छात्रों सुरक्षित लाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों देशों को कहा गया है कि वह हमारे लोगों की रक्षा करें उनको किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो चाहिए। इस जंग के कारण चुनावों में रूसी और यूक्रेन की जंग को लेकर बयानबाजी हो रही है।