इस पवित्र पेड़ के नीचे इस महिला स्टार ने खिचवाई नग्न तस्वीर,अश्लील फोटो से मचा बवाल
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए आम से लेकर स्टार कुछ भी करने के लिए तैयार रहते है लेकिन कई बार तो हद पार कर देते है जिसके कारण वह ट्रोल का शिकार हो जाते हैं। हाल ही में एक रूसी महिला के साथ हुआ है जिसको लेकर पूरी दुनिया मे बवाल मच गया है।
इंस्टाग्राम पर काफी फेमस रूस की योगा ट्रेनर अलीना योग को जमकर ट्रोल किया जा रहा है और इसका कारण उनकी वह नग्न तस्वीर है जो इंडोनेशिया के एक पवित्र पेड़ पर लेटकर खिची गई है। बाली के बाबकान मंदिर में 700 साल पुराना एक पेड़ है जिसमें लोगों की बहुत ज्यादा आस्था है।
लोग इसे धार्मिक पेड़ मानते है और इसकी पूजा करते हैं। लेकिन अलीना ने सभी लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाते हुए इस पेड़ के नीचे खड़े होकर नग्न फोटोशूट करवाया और उसकी फोटो को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। जब ये फोटो लोगों ने देखी तो महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी और कार्यवाही करने की मांग करने लगे।
गिरफ्तारी के डर से बढ़ते विवाद को देखते हुए महिला ने लोगों से माफी मांगी औश्र उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सफेद कपड़ों में पेड़ के पास बैठकर उसकी पूजा कर रही हैं। अगर अलीना की जांच होती है तो इंडोनेशिया के नियमों के अनुसार उन्हें 6 साल की जेल और 52 लाख रुपये जुर्मान देना होगा।

