मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

अखिलेश यावद का दावा निकला झूठा, प्रेम संबंधों के कारण SI रश्मि ने की आत्महत्या

प्रकाशित: Apr 27, 2022 23:23रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 33 वर्षीय महिला सब-इंस्पेक्टर रश्मि यादव की मौत को लेकर कई प्रकार की बाते की जा रही थी। इस मामले में प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी मौजूदा सरकार को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि पुलिस के बड़े अधिकारियों के कारण उसने ऐसा कदम उठाया है। लेकिन सीएम योगी ने कहा इस माामले की जांच होगी जो सच होगा उसको सबके सामने लाया जाएगा।

हैवानियत: लिफ्ट देकर महिला से गैंगरेप, हत्या कर कुएं में फेंक दिया शव!

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला प्रेम संबंधों का निकला जिसके कारण रश्मि ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। 22 अप्रैल को रश्मि की लाश उनके सरकारी आवास पर पंखे से लटकी मिली थी और इसके बाद पुलिस ने इस हत्या के लिए जिम्मेदार आरोपी सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है।

रश्मि के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी पुलिसफोर्स में शामिल होने से पहले शिक्षिका थी और इस दौरान वह आरोपी सुरेंद्र सिंह के संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए लेकिन सुरेंद्र सिंह के साथ संबंधों के कारण बेटी का तलाक हो गया था।


सुरेंद्र उसको परेशान करता था और गंदी भाषा का इस्तेमाल करता था। रश्मि इन सब से तंग आ चुकी थी और इसके बाद उसने जीवन लीला समाप्त करने का फैसला किया। रश्मि की मौत पर जमकर सियासत भी हुई थी लेकिन हत्या की असली वजह सामने आने के बाद नेताओं की जुबान पर ताला लग गया है।

अखिलेश यादव ने कहा था, रश्मि को किन कारणों से आत्महत्या करनी पड़ी, इसकी जांच होनी चाहिए लेकिन मुझे जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार उस पर बहुत ज्यादा पॉलीटिकल प्रेशर था और एक विशेष जाति का होने की वजह से ऐसा हो रहा था। पुलिस अधिकारियों द्वारा जातिगत मानसिक उत्पीड़न के बाद उसे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा।