मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

मनचाहा प्रेमी नहीं मिला तो मां बनने का सपना रह गया अधुरा, फेसबुक पर... प्रेग्नेंट हुई

प्रकाशित: May 02, 2023 17:06रिपोर्ट: Navtej TV

महिलाओं के जीवन का सबसे बड़ा सुख मां बनने का होता है लेकिन कई बार यह सुख उनको नहीं मिलता है तो वह बहुत ज्यादा तनाव में रहती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपनी पसंद का प्रेमी नहीं मिला तो उसकी शादी नहीं हुई। लेकिन इसके बाद भी वह मां बनने का सपना देखने लगी और इसको पूरा करने के लिए ऐसा काम किया जो सबको हैरान कर देगा।

शादी के बाद कपल को बच्चा नहीं होता है या फिर अन्य कारण से वह मां नहीं बनना चाहती है तो वह स्पर्म डोनर की मदद लेती है। लेकिन बिना शादी के ही मां बनने की चाहत रखने वाली इस महिला की कहानी लोगों के लिए बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। इस महिला ने बहुत लंबे समय तक अपने लिए एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश की लेकिन उसकी तलाश खत्म नहीं हुई। 8 साल तक इसका इंतजार किया लेकिन इसके बाद उसने फेसबुक पर मिले एक अजनबी स्पर्म डोनर की मदद से अपनी प्रेग्नेंसी कंसीव करने का फैसला किया।

लेकिन उसने शादी नहीं की और दो अब वो जुड़वा बच्चों की मां बनकर बहुत खुश है। कनाडा के टोरंटो की रहने वाली महिला का नाम साराह मैंगट हैं जो बिना शादी किए 2 बच्चों की मां बन गई। इसके लिए उसको बहुत लंबी कानूनी प्रकिया से गुजरन पड़ा है लेकिन उसे सफलता मिली है।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News

फेसबुक पर एक शख्स से दोस्ती हुई तो उसने स्पर्म डोनेट किया और लगभग 5 लाख से ज्यादा का खर्चा करके वह मां बनी। 7 महीने की प्रेग्नेंट होने के बाद उसने बच्चे को जन्म दिया लेकिन समय से पहले डिलीवरी होने से बच्चों की सेहत अच्छी नहीं थी तो कुछ समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।