सेक्स वर्कर से हुआ इश्क, फिर माशूका के लिए बन गया सीरियल किलर ..
प्यार को पाने के लिए प्रेमी जोड़े दुनिया में किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए तैयार रहते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के लिए सिरियल किलर बन गया। यह कहानी इतनी खौफनाक है कि इसको सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है।
मैसूर में पुलिस को एक महिला की अधूरी लाश मिली जिसमें कमर से ऊपर का हिस्सा गायब था। इस दर्दनाक हत्या के बाद पुलिस ने इस केस की जांच करनी शुरू कर दी और पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली लेकिन इसके बाद इसी प्रकार की घटना होती है तो पुलिस की परेशानी बढ़ जाती है। एक ही तरह से दो हत्याएं होना पुलिस के लिए एक पहेली बन गई तो पुलिस ने जांच करने के लिए करीब 50 पुलिसवालों को लेकर नौ अलग.अलग टीमें बनकार इस मामले को सुलझाने में लग गई।
इस लड़की को 12 साल तक उसका पिता बनाता रहा हवस का शिकार..
इसके बाद पुलिस ने ऐसी महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जो गायब हो चुकी थी। कहते है कि मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती है और इस केस में भी ऐसा हुआ महिलाओं के कपड़े के आधार पर उनकी पहचान हुई। इसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ती गई और महिला के फोन पर आए संदिग्ध नंबरों का पता चला तो उनकी तलाश शुरू हो गई। संदिग्ध लोगों में एक ऐसा नाम भी था जो इस घटना को अजाम दे रहा था उसका नाम टी सिद्दालिंगप्पा था जिसकी अंतिम बार महिला से बातचीत हुई थी।

पुलिस ने सिद्दालिंगप्पा को टैक करना शुरू कर दिया और अंत में पुलिस को सफलता मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब सिद्दालिंगप्पा से सख्ती से पुछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या करने का ऐसा कारण बताया जो आपकी रूह को कपा देगा।
सिद्दालिंगप्पा की दोस्ती रेडलाइट एरिया में रहने वाली चंद्रलेखा से हुई और धीरे.धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। जब दोनों ने अपनी जिंदगी के बारे में बताया तो चंद्रलेखा की आपबिति सुनकर सिद्दालिंगप्पा को बड़ा गुस्सा आने के साथ दुख हुआ। चंद्रलेखा ने बताया कि वह काम की तलाश में आई थी लेकिन कुछ लोगों ने उसे धोखे से इस जिस्मफरोशी की धंधे में धकेल दिया।
अपनी गर्लफेंड की दर्दभरी कहानी सुनी तो उससे उन सात लोगों को मारने की प्लांनिग करी जिन्होंने उसकी प्रेमिका को इस काम में फंसा दिया था। इनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। उसने 3 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया जिसमें उसकी प्रेमिका भी उसके साथ थी लेकिन उसने 7 लोगों के साथ अपनी प्रेमिका को भी मारने की तैयारी कर ली थी। क्योंकि उसको डर था कि उसकी प्रेमिका उसकी सच्चाई जानती है।





