मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

दिन में कपड़े सिलने वाला दर्जी रात में खेलता था खून की होली, 33 लोगों..

प्रकाशित: Jun 04, 2022 21:41रिपोर्ट: Navtej TV

आपने कई सीरियल किलरस की खबरें देखी या सुनी होगी लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसे सीरियल किलर के बारे में जिसने पुलिस की नींद हराम कर दी थी, ये सीरियल किलर था एक दर्जी, जो दिन में लोगों के कपड़े सिलता था और रात को बन जाता था खूंखार दरिंदा, इस खूंखार दरिंदे ने एक-एक 33 लोगों को मौत की नींद सुला दिया, तो आखिर कौन था ये सीरियल किलर जिसने 6 राज्यों में 33 लोगों की हत्याएं की थी चलिये आपकों बताते है...

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में ट्रक ड्राइवरों और हेल्परों की हत्याओं का सिलसिला जब शुरू हुआ तो रूकने का नाम नहीं ले रहा था, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश पुलिस कुछ कर पाती उससे पहले यूपी और बिहार में भी ड्राइवरों और हेल्परों की लाशें मिलना शुरू हो गई, पुलिस समझ पाई थी तो सिर्फ इतना की जो शख्स हत्या कर रहा है उसका तरीका एक जैसा है और वो सिर्फ ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों को ही अपना शिकार बना रहा है। घटना साल 2018 की है रायसेन का रहने वाला माखन अपने ट्रक में सरिया लादकर ले जा रहा था, तब एक शख्स ने उससे रास्ते में लिफ्ट मांगी वो शख्स कोई और नहीं बल्कि सीरियल किलर आदेश खामरा था,

बदनाम आश्रम के खुलने लगे राज!

माखन को क्या पत्ता था कि वो जिसे लिफ्ट दे रहा है वो उसकी जान ले लेगा, सुबह माखन का शव लावारिस हालत में भोपाल के पास मिला, पुलिस ने जांच शुरू की और खामरा के साथी जयकरण को पकड़ा और मामले की एक-एक कड़ी जोड़ते हुए सीरियल किलर दर्जी आदेश खामरा तक पहुंच गई पुलिस ने जब खामरा को पकड़ा तो उसे भी नहीं पता था कि देश का सबसे दुर्दांत सीरियल किलर उसके कब्जे में है। खामरा ऐसे आसानी से मुंह कैसे खोलने वाला था, पुलिस ने जब उसके बेटे को आरोपी बनाने की बात कहीं तो वो टूट गया, उसके बाद जो उसने पुलिस के सामने खुलासे किए तो पुलिस भी हैरान रह गई कि वो किसको गिरफ्तार कर लाई है, खामरा ने बताया कि उसने अपनी गैंग की मदद से 6 राज्यों में 9 सालों के दौरान 33 लोगों की हत्याएं की है,


वो ट्रक ड्राइवर और हैल्परों को किसी ढ़ाबे पर मिलकर उनसे दोस्ती करते है, उसके बाद उसके ट्रक में सवार होकर जाते थे और उन्हें नशीली मिठाई खिलाकर हत्या करते थे और लूट लेते थे, यही नही ट्रक का सामान भी बाजार में बेच देते थे, हर कत्ल के बदले उन्हें 25 से 30 हजार रूपये मिलते थे। खामरा का एक साथ जयकरण भी उसका इस घिनौनी वारदात में साथ देता था, जयकरण का काम ट्रक ड्राइवर-क्लीनर को अपनी बातों में फंसाना रहता था। जयकरण फोन कर आदेश से कहता था कि भाई साहब, कुछ मीठा तो खिला दो। इसका मतलब होता था कि ट्रक ड्राइवर-कंडक्टर उसके झांसे में आ चुके हैं, आप आओ और नशीली दवा खिलाकर उन्हें बेहोश कर दो।

ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों की हत्याओं के साथ उसने सुपारी लेकर आम लोगों की भी हत्याएं की थीं। गिरफ्तारी के बाद सीरियल किलर आदेश खामरा ने पुलिस को सभी वारदातों के बारे में बताया जो उसे बतौर तारीख याद थीं और उसे इन हत्याओं को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है, ये सीरियल किलर अब सलाखों के पीछे अपनी सजा काट रहा है।