ठाकुर हुए क्लिन बोल्ड तो जमकर नाचे रोहित और अय्यर, देखें पूरा वीडियो
इन दिनों भारतीय किक्रेट टीम के खिलाडियों में शादी करने की जबरदस्त होड़ मची हुई और पिछले कुछ दिनों में 3 खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध चुके है। इस बार टीम के उभरते हुए सबसे युवा खिलाड़ी शार्दूल ठाकुर ने शादी करने का फैसला किया है क्योंकि वह लंबे समय से शादी करने की तैयारी में थे लेकिन बीजी शेड्यूल के कारण उनको समय नहीं मिल पा रहा था। पिछले कुछ दिनों केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी संग विवाह किया और इससे पहले ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 26 जनवरी को मेहा पटेल संग सात फेरे लिए थे।
ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर से शादी रचा ली है। महाराष्ट्र के कर्जत में शादी का कार्यक्रम हुआ जिसमें रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और युजवेंद्र चहल शामिल हुए। रोहित पत्नी रितिका के साथ पहुंचे थे।
श्रेयस अय्यर का धमाकेदार डांस का वीडियो
श्रेयस अय्यर ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया तो रोहित शर्मा ने उनका साथ दिया। स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी इसमे शामिल हुई।
कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में
शार्दुल की हल्दी सेरेमनी 25 फरवरी को हुई थी और 26 को संगीत सेरेमनी के दौरान डांस किया गया था। मराठी रीति-रिवाज से शादी की पुरी रश्में हुई। मिताली और शार्दुल मराठी ट्रेडिशनल आउटफिट में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे।
मिताली एक अच्छी बिजनेसवुमन हैं और उनकी 'द बेक्स' कंपनी है जो बेकरी आइटम्स सप्लाई करती है। आने वाले दिनों में मुंबई में रिसेप्शन रखा जाएगा जिसमें सभी खिलाड़ी शामिल होंगे।





