मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

जयपुर: हाथों की मेहंदी सूखने से पहले फंदे से झुली शिवानी, दहेज लोभियों ने किया टॉर्चर

प्रकाशित: Mar 09, 2023 02:29रिपोर्ट: Navtej TV

8 मार्च को सभी लोग महिला दिवस मना रहे थे तो दूसरी तरफ दहेज के लोभियों के कारण एक विवाहिता फांसी के फंदे पर लटक गई। मामला राजधानी जयपुर का बताया जा रहा है जहां सब इंस्पेक्टर (CISF) की पत्नी ने ससुराल वालों से तंग आकर सुसाइड जैसा कदम उठाया है। घटना के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें मृतका ने ससुराल के लोगों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के बारे में बताया। पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम करवाकर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।

युवक की गोली मारकर दर्दनाक हत्या

सुसाइड नोट में लिखा इनको सजा जरूर दें भगवान। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतका शिवानी मानसरोवर की रहने वाली थी। 7 मार्च को होली के दिन अपने पीहर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

मृतका की दिसंबर 2021 में शादी हुई थी। बेटी की शादी में कार के साथ कैश भी दिया था लेकिन इसके बाद भी उनकी मांग खत्म नहीं हो पाई। शादी के बाद से ही पति और पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। इसके चलते उसका पति उसे साथ नहीं रख रहा था और इसी वजह से वह बहुत ज्यादा तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।