मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

मम्मी के अफेयर का राज पापा को बताया, मां ने प्रेमी संग मिलकर बेटे को मौत के घाट उतारा

प्रकाशित: Aug 20, 2022 21:01रिपोर्ट: Navtej TV

अवैध संबंधों की घटनाओं के कारण आए दिन हत्या जैसी घटनाएं होती है लेकिन इसके बाद भी लोग अवैध संबंध बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के चक्कर में नाराज होकर अपने चार साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

महिला का 3 साल से एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था और इसका राज चार साल के बेटे का चल गया। उसने अपनी मां के अफेयर के बारे में अपने पिता को बता दिया तो इसी बात से नाराज होकर उसने अपने बेटे की हत्या का प्लान बना दिया। कलयुगी मां ने अपने नाजायज संबंधों के लिए मासूम बेटे की हत्या कर दी। मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत की तो उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया।

आपका Personal Data बेचकर अब रेलवे करेगा कमाई!

महिला 4 साल के बेटे को लेकर अपनी बहन के यहां चली गई, जहां से उसका प्रेमी महिला और उसके बेटे को लेकर चला गया। दोनों की खोजबीन शुरू की गई और तब जाकर लोकेशन का पता चला।

इसके बाद पुलिस ने एक गांव से आरोपी को पकड़ लिया और जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बच्चे की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया की शव को एक पेड़ पर टांग दिया है।


मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी का 3 साल से अफेयर चल रहा था। उसका बेटा मां के साथ जाता था तो वह अपनी मां की सारी काली करतूत के बारे में पिता को बता देता था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी होता था और वह हमेशा अपने बेटे का रास्ते से हटाने की धमकी देती थी।