WPL: दिल्ली ने RCB को जमकर धोया,60 रनों से मिली शर्मनाक हार
महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार शुरूआत करते हुए 223 रनों का विशाल स्कोर बना दिया और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगलुरू की टीम 163 रन ही बना पाई।
दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार बल्लेबाजी के आगे आरसीबी की टीम फेल साबित हुई। दिल्ली ने 2 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। दिल्ली कप्तान मैग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने रिकॉर्डतोड़ साझेदारी करके नया रिकॉर्ड बना दिया है।
Sara Ali Khan और Kartik Aryan की Breakup Story
शेफाली वर्मा ने 45 बॉल में 84 रन बनाए तो कप्तान मैग लैनिंग ने 43 बॉल में 72 रन बनाए। दोनों ने साथ मिलकर 87 बॉल में 162 रनों की विशाल साझेदारी कर डाली। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने अच्छी शुरुआत दी, लेकिन वह बाद में बड़ी पारी नहीं खेल पाईं।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तारा नोरिस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके। वह महिला प्रीमियर लीग में 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी हैं। इस लीग को जमकर पसंद किया जा रहा है और आने वाले समय में इसका क्रेज बहुत ज्यादा हो जाएगा।



