मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

शादी के बाद नहीं हुए बच्चे, पत्नी को हुआ दूसरे शख्स से प्यार, फिर पति ने..

प्रकाशित: May 17, 2022 19:28रिपोर्ट: Navtej TV

कई बार देखा गया है कि शादी के बाद बच्चे होने में देरी होती है तो इसके कारण कई प्रकार की बाते होनी शुरू हो जाती है। कई बार तो इसके कारण पति और पत्नी का तलाक तक हो जाता है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामल सामने आया है जिसमें शादी के 12 साल बाद भी बच्चे नहीं होने के कारण एक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी।

ज्ञानवापी में शिवलिंग नहीं, फव्वारा मिला- औवेसी

बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई थी और वह इसी बात से परेशान था। इसके बाद उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। मृतक चंद्रपुर के चिमूर तहसील का है और उसकी 12 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन संतान नहीं होने के कारण वह परेशान था। संतान नहीं होने की बात पर पत्नी अपने ही पति में कमी होने की बात करती थी। वह हमेशा यह बात कहती थी कि उसे संतान चाहिए।


एक दिन पत्नी ने फोन पर जानकारी देते हुए पति से कहा कि वो दूसरी शादी करने जा रही है। यह बात सुनकर युवक परेशान हो गया और बदनामी के डर से उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद सभी लोग हैरान है कि इतनी से बात पर कोई ऐसा कदम कैसे उठा सकता है।