मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

आईपीएल के इतिहास के सबसे सस्ते गेंदबाज ने मचाया तहलका,बेंगलुरु की हार

प्रकाशित: Apr 07, 2023 11:04रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 81 रनों से हराकर अपना दम दिखा दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कोलकाता की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही लेकिन शार्दुल ठाकुर की अहम पारी ने स्कोर को 200 पर पहुंचा दिया। उन्होंने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा जिसके कारण इतना विशाल स्कोर बना। इस जीत के बाद केकेआर की टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है।

प्रसिद्ध कथावाचाक को आतंकी धमकी | ख़बरें फटाफट

205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही थी। विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर्स में 44 रनों की पार्टनरशिप तो कर दी। लेकिन इसके बाद विकेट का पतन शुरू हुआ और 96 रनों पर ही नौ विकेट खो दिए।

कोलकाता के स्पिनर्स के आगे बेंगलुरु के बल्लेबाज बेबस नजर आए। पहला मुकाबला खेल रहे 'इम्पैक्ट प्लेयर' सुयश शर्मा ने तो इस कदर कहर मचाया कि उन्होंने 3 विकेट अपने नाम कर लिए। सुयश को 20 लाख में खरीदा गया गया था लेकिन उनकी गेंदबाजी ने विपक्षी टीम खलबली मचा दी है। दाएं हाथ के लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने तीन विकेट लिए तो वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं सुनील नरेन को दो और शार्दुल को एक सफलता मिली।