मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

चुनावों से पहले शुरू हुआ दल-बदल का खेल, यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका

प्रकाशित: Jan 11, 2022 21:44रिपोर्ट: Navtej TV

अगले महीने 5 राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले नेताओं का दल-बदल का खेल शुरू हो गया है। यह पहली बार नहीं हुआ है जब भी चुनाव का समय आता है तो इस प्रकार का खेल शुरू हो जाता है इसमें नेताओं का ही फायदा होता है। राजनीति के जानकारों की माने तो यह इसलिए होता है कि चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक जनता से मिलते नहीं उनके विकास के लिए काम करते नहीं और जब चुनावों में टिकट नहीं मिलने की संकेत मिलते है तो दूसरी पार्टी में शामिल होकर फिर से जनता के विकास की बाते करने लग जाते हैं। लेकिन इस बार यूपी में बीजेपी और कांग्रेस को बड़े नेताओं ने सपा का हाथ थामा है और इसकी वजह नेताओं ने विकास नहीं होना बताया है।

योगी आदित्यनाथ दोबारा नहीं बन पाएंगे सीएम? , देखें Video

इन नेताओं को चुनावों के समय इस बात की याद क्यों ​आती है कि जनता का विकास नहीं हो रहा है अगर 5 साल विकास नहीं हुआ तो आप पहले ही पार्टी छोड़ देते अब छोड़ने का क्या फायदा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि बीजेपी के कई विधायक और एक ​कैबिनेट मंत्री ने सपा का दामन थाम लिया है।

योगी सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। इसके साथ विधायक रोशन लाल, भगवती सागर और बृजेश प्रजापति ने भी इस्तीफा दिया है और खबरें आ रही है कि कई विधायक भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल होने का फैसला किया है। एक साथ इतने विधायकों का सपा में जाना बीजेपी के लिए नुकसादायक साबित हो सकता है लेकिन खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इन विधायकों को इस बार बीजेपी टिकट नहीं दे रही है तो विधायक ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।


मौर्य ने पार्टी छोड़ने के बाद दावा किया है कि आने वाले दिनों 10 से 15 विधायक और कई मंत्री पार्टी छोड़ने वाले है। इस खबर में कोई नई बात नहीं है बीजेपी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि इस बार मौजूदा विधायकों के टिकट कट सकते हैं और इसकी संख्या लगभग 50 से 100 के बीच बताई जा रही है। जिन नेताओं को टिकट नहीं मिलता दिख रहा है वे पार्टी छोड़ने का फैसला कर रहे हैं।

Vaccine लगवाने के बाद भी आखिर क्यों हो रहा है Corona? जाने एक्सपर्ट से!, देखें Video

व​हीं बात करें कांग्रेस की तोसहारनपुर से कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए बड़ा झटका दिया है। मसूद ने कांग्रेस छोड़ने और सपा में जाने का फैसला किया है। मसूद को कांग्रेस ने हाल ही में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया और पहले राष्ट्रीय सचिव के साथ दिल्ली प्रभारी भी रहे थे। इस बार यूपी चुनावों में सपा और बीजेपी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है और सभी लोग इस बात को स्वीकार कर रहे है कि इन दोनों में से किसी एक की सरकार बनेगी।