मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

सत्ता के लिए पति-पत्नी बने जानी दुश्मन, तीसरे शख्स ने उठाया फायदा, जानें इसका सच

प्रकाशित: Feb 02, 2022 17:38रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों 5 राज्यों में चुनावी माहौल बना हुआ है और इसी वजह से नेता टिकट के चक्कर में किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कई उम्मीदवार तो टिकट नहीं मिलने पर दल बदल रहे है तो कुछ लोग अपने परिवार को टिकट दिलाने के लिए एड़ी—चोटी का जोर लगा रहे हैं। लेकिन इसके बाद नेताओं को टिकट नहीं दिया है।

यूपी चुनावों में टिकट नहीं मिलने के कारण सबसे ज्यादा माथापची देखने को मिल रही है और इसी वजह से टिकट मिलने पर देरी हो रही है। यूपी में परिवारवाद का ज्यादा बोलबाला देखने को मिल रहा है और इसी वजह से टिकट देने में देरी हो रही है। इस बार यूपी में पति—पत्नी ही ​एक ही सीट से दावेदार कर रहे है और इसी वजह से दोनों में अपनी सीट गंवा दी और इसका फायदा तीसरे शख्स को मिला है।

Kacha Badam Song, मूंगफली बेचने वाला बन गया Star! kacha badam reels Viral video

लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट को लेकर मौजूदा विधायक और योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह अपनी दावेदारी कर रहे थे। एक ही सीट से दोनों की दावेदारी करना बीजेपी के लिए परेशानी बनी हुई थी और इसी वजह से भाजपा ने इस सीट से ED के ज्वाइंट डायरेक्टर रहे राजराजेश्वर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मंत्री स्वाति सिंह की दावेदारी और टिकट कटने की कहानी बहुत ही मजेदार है। इस सीट के लिए पति-पत्नी एक दूसरे के जानी-दुश्मन बन गए और अपना टिकट गंवा दिया।

5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, 12 साल के नाबालिग ने किया Rape

दोनों ने एक-दूसरे को टिकट कटवाने के लिए एक दूसरी की बुराई आलाकमान के पास करी है। स्वाति सिंह का विधायक बनने का कारण भी दयाशंकर ही थे। स्वाति के मंत्री बनने के बाद तेवर बदल गए और इसके बार पति उनकी शिकायतें दिल्ली तक करने लगे।


2017 में सरोजनी नगर सीट से जीत दर्ज करने के बाद राज्यमंत्री बनी पत्नी स्वाति और पति दयाशंकर का संघर्ष बढ़ गया। मंत्री बनने के बाद स्वाति सिंह का कई बड़े विवादों में नाम जुड़ गया। इस बार बीजेपी ने दोनों को किनारे करते हुए राजराजेश्वर सिंह को मौका दिया है।