12 साल से कोई खिताब नहीं जीत पाई टीम इंडिया,विराट-रोहित और पुजारा की होगी छुट्टी
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्डटेस्ट चैंपियनशिप कि ट्रॉफी पर पहली बार कब्ज़ा जमा लिया हैं ऑस्ट्रेलिया ने इस पुरे मैच में भारत के खिलाफ एकतरफा दबदबा बनाए रखाभारत के दूसरी बार हारने के बाद भारतीय टीम के कप्तान और उनकी कप्तानी पर उठे जाने वाले सवाल और भी मज़बूत हो गए है. पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली लोगो कि उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए 2016 के बाद भारत ने कोहली कि कप्तानी में 6 ICC टूर्नामेंट में भाग लिया पर किसी में भी कामियाबी नहीं मिली.
इसके बाद जब रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान घोषित किया तब लोगो को उनसे उमीदे होने लगी पर वह भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए विराट और रोहित दोनों ही भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारे हैं दोनों ने ही अपनी कप्तानी में भारत को कई मैच में विजय दिलाई है पर एक भी कप नहीं जिताया है. इसका एक मुख्य कारण आईपीएल भी है भारतीय खिलाडी आईपीएल में अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन देते हैं पर वहीँ जब बड़े टूर्नामेंट्स कि बात आती है तो उतना ही खराब प्रदर्शन देखने को मिलता हैं.
इनके पहले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे जिन्होंने भारत को 3 ICC ट्राफी जितवाई थी जिसके बाद भारत अभी तक एक भी ट्राफी नहीं जीती है। सलेक्शन कमिटी को अब एक अहम् फैसला उठाते हुए कुछ खिलाडियों को हटाकर नए युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए और एक नई भारतीय क्रिकेट टीम तैयार करनी चाहिए.
National News: Biporjoy Cyclone ने मचाई तबाही
इस लिस्ट में चेतेश्वर पुजारा का नाम भी शामिल है जो टेस्ट के खिलाड़ी माने जाते है लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। लंबे समय से पुजारा को टीम से बाहर करने की मांग उठ रही है और इस बार उनकी टीम से हमेशा के लिए छुट्टी हो सकती है।





