इकलोते बेटे को ठिकाने लगाने के लिए दी 8 लाख की सुपारी
तेलंगाना से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे जानकार आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां एक माता-पिता ने अपने ही इकलौते बेटे के अत्याचारों से तंग आकर उसकी हत्या कराने का फैसला लिया। जिसके बाद उन्होंने 8 लाख रुपए में अपने बेटे की हत्या कराने की सुपारी दे दी। इतना ही नहीं, अपने इकलौते बेटे की हत्या कराने के बाद माता-पिता पुलिस को गुमराह भी करते रहे। लेकिन, इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। यह हैरान कर देने वाली वारदात तेलंगाना के सूर्यापेट के तिरुमलगिरी की है। पुलिस द्वारा बताया गया कि सत्तुपल्ली का रहने वाले 26 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में उसकी माता-पिता और चाचा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो युवक कथित तौर पर अपने माता-पिता का उत्पीड़न कर रहा था, इससे परेशान होकर उसने माता-पिता ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे की हत्या करने के लिए 8 लाख रुपए में सुपारी दी।
बजरंग दल के कार्यकर्ता की बीवी बनीं गुंडी...बोली में नहीं दूँगी Toll-Tax

जिसके बाद हत्यारोपियों 18 अक्टूबर को रस्सी से गला घोंटकर युवक की हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। नदी में शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि शव को फेंकने के लिए एक कार का इस्तेमाल किया गया था। यही कार पुलिस को दंपती तक ले गई। दरअसल, वो 25 अक्टूबर को बेटे के शव की शिनाख्त करने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उसी गाड़ी का इस्तेमाल किया जिससे शव को ठिकाने लगाया गया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने बेटे के उत्पीड़न से परेशान होकर 8 लाख रुपए में उसकी सुपारी दी थी। इस मालमे का खुलासा करते हुए पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





