अप्राकृतिक सेक्स से तंग आकर पत्नी ने रात में गोली खिलाकर पति का काटा
अश्लील हरकतों से तंग आकर पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया और जब उसने इसका कारण बताया तो पुलिस भी हैरान हो गयी। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी अपने पति की गलत हरकतों के कारण परेशान थी और इस वजह से वह बहुत ज्यादा डिप्रेशन में रहने लगी तो उसने इससे बचने के लिए अपने ही पति का गला काट दिया।
फौजी की पत्नी का मैकेनिक से चल रहा था चक्कर और फिर एक दिन.
यह घटना भरतपुर के नगर थाना की है जहां मृतक जितेंद्र की हत्या में उसकी पत्नी दीपा को गिरफ्तार किया गया है। जितेंद्र शराब पीने का आदी था और वह अपनी पत्नी को पीटता था। इसके बाद वह अपनी पत्नी को शारीरिक यातनाएं देने के साथ उसके साथ कई बार अप्राकृतिक तरीके से भी संबंध बनाता था।

दीपा ने पुलिस को बताया उसने पहले आत्महत्या करने का प्लान बनाया लेकिन दो बच्चियों के बारे में सोचकर ऐसा नहीं किया और पति का मर्डर कर दिया। 21 मार्च की रात को जितेंद्र शराब के नशे में घर आया तो उसने हर दिन की तरह मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह हैवानियत करने लग गया तो मैंने उसे मौत के घाट उतारने का फैसला किया। दीपा ने पति के खाने में नींद की गोलियां मिलाईं और खाना खिलाया। वह खाना खाकर सो गया तो रसोई के चाकू से पति का मुंह, नाक दबा कर उसका गला काट दिया।





