मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

बच्चे की जान बचाने के लिए टाईगर से भीड़ गई यह महिला, देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: Sep 07, 2022 00:17रिपोर्ट: Navtej TV

मां तो आखिर मां होती है अपने बच्चे को मुसीबत से बचाने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है भगवान हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उसने मां बनाई जो हर किसी की होती है और हर किसी के पास होती है मां तो अपने बच्चे के लिए यमराज से भी लड़ सकती है कहते है कि इंसान हो या जानवर मां की ममता का सदैव ही कोई मुकाबला नहीं रहा है वो हमेशा ही अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक न्यौछावर करने को तैयार रहती है।

मां की बहादुरी और साहस का ये मामला मध्यप्रदेश के उमरिया के रोहनिया गांव की है जहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक मां अपने 15 महीने के बच्चे को बचाने के लिए बाघ से लड़ गई। बाघ के नाखून महिला के फेफड़े तक घुस गएए लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और 20 मिनट तक लड़ती रही और बाघ के जबड़े से बेटे को छुड़ा लिया।

महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे जबलपुर रेफर किया गया है अर्चना चौधरी नाम की ये महिला अपने बेटे रविराज को शौच कराने के लिए खेत में ले गई थी तभी झाड़ियों में बीच छिपा बाघ आ गया और बच्चे को अपने जबड़े में दबा लिया उसने बच्चे को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी बाघ ने अर्चना पर भी हमला कर दिया लेकिन फिर भी वो हिम्मत नहीं हारी और बच्चे को बचाने का प्रयास करती रही शोर सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए और बाघ बच्चे को छोड़कर जंगल में भाग गया जिसके बाद महिला और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गयाए जहां दोनों का ईलाज चल रहा है।

रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना के बारे में जिस किसी ने भी सुना सन्न रह गयाए लोग इस मां की तारिफ करते नहीं थक रहे इस मां की जाबाजी और बहादुरी पर आप क्या कहना चाहेंगे।