5 राज्यों की 690 सीटों का नहीं, इन 5 सबसे हॉट सीट के परिणाम पर टिकी देश की निगाहें
आने वाले दिनों में देश के पांच राज्यों में 10 फरवरी से सात चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण की शुरूआत होने जा रही है। 5 राज्यों के विधानसभा सीटों की बात करें तो यूपी की 403, उत्तराखंड की 70, पंजाब की 117, मणिपुर की 60 और गोवा की 40 सीटें मिलाकर लगभग 690 सीटे होती है। इन सभी सीटों के नतीजे अहम होंगे लेकिन यूपी की 5 ऐसी सीटों के परिणाम पर पूरे देश की निगाहें टिकी है जो इस चुनाव का पूरा रूख मोड़ सकती है।
UP में vodka की factory लगाओ हम देंगे 200 करोड़ की सब्सिडी, VIDEO
देश की जनता को 690 सीटों के परिणाम से ज्यादा इन 5 ऐसी सीटों के परिणाम की चिंता है जिन पर कई बड़े नेताओं को भविष्य टिका है। अगर इन 5 सीटों के परिणाम में कुछ नया होता है तो यह किसी इतिहास बनने से कम नहीं होगा। यूपी में देश की सबसे ज्यादा विधानसभा सीटे है लेकिन देश की जनता मो 5 सीटों के परिणाम में ज्यादा रूची दिखाई दे रही है।
1. करहल, यूपी
मुलायम सिंह के बेटे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का मुकाबला इस उनके पिता के शिष्य रहे एसपी सिंह बघेल से होने जा रहा है। इस वजह से इस सीट का परिणाम बहुत अहम माना जा रहा है क्योंकि एक तरफ जो बीजेपी बेटे और दूसरी तरफ शिष्य है। इस सीट पर परिणाम बेटे के पक्ष में नहीं आता है तो यह बहुत ही बड़ी बात होगी।
2. गोरखपुर सदर, यूपी
सीएम योगी आदित्यनाथ पहली बार इस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और उनके सामने भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण भी मैदान में उतरे है। इस सीट का परिणाम देश की जनता के लिए अहम माना जा रहा है और इसी वजह से यह सीट हॉट सीट बन गयी है।

3. सिराथू, यूपी
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने इस बार केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल अपनी ताल ठोक रही है। अगर केशन प्रसाद की हार होती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।
4. सरोजनीगर, यूपी
ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह ने नौकरी छोड़कर बीजेपी का हाथ थामा और चुनावी मैदान में उतर गए। उनका सामना पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा को सपा ने चुना है। राजेश्वर सिंह ने 2-जी स्कैम का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई थी और बीजेपी के आंखे के तारे बने हुए है।
5. कन्नौज, यूपी
सपा का गढ़ कह जाने वाले कन्नौज का परिणाम भी बहुत निर्णायक माना जा रहा है और इस बात का पता 10 मार्च को चुनावों के नतीजों के बाद पता चलेगा। इसके साथ अपर्णा यादव की सीट का परिणाम भी लोगों के लिए रूची का विषय बना हुआ है।





