मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

IPL के टॉप 5 गेंदबाजों में भारतीय खिलाडियों का जलवा, हैट्रिक में आगे

प्रकाशित: Mar 27, 2023 23:18रिपोर्ट: Navtej TV

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है। इसका पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार 10 टीमें 59 दिनों तक खिताब जीतने के लिए अपना दमखम लगाएगी।

टी20 में गेंदबाजी सबसे अहम होती है और जिस टीम का यह पक्ष मजबूत है उसका जीतना भी तय है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजों को ढ़ेर करने वाले गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ियों ने बाजी मारी है।

टॉप 5 गेंदबाज
1 ड्वेन बार्वो
वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अपने बल्ले के साथ गेंदबाजी से भी जलवा दिखाया है। उन्होंने 161 मैचों में सबसे ज्यादा 183 विकेट झटके है। ब्रावो अब संन्यास ले चुके हैं।

कैसे मनाए माँ कालरात्रि को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि

2 लसिथ मलिंगा
लसिथ मलिंगा लगातार यॉर्कर और स्लोअर बॉल फेंकने के कारण उनको दुनिया का सबसे खतरनाक बॉलर्स माना जाता था। 122 मैचों में 170 विकेट लेने वाले मलिंगा अब रिटायर हो चुके हैं।


3 अमित मिश्रा
भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा इस बार लखनऊ टीम का हिस्सा हैं। मिश्रा के नाम सबसे ज्यादा 3 हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 154 मैचों में 166 विकेट झटके है।

4 युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल सबसे खतरनाक गेंदबाज बन रह है और 40 मैचों में 51 विकेट झटके है।

5 पीयूष चावला
पीयूष चावला इस बार मुंबई से खेलते नजर आएंगे। उनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है।