झुंझुनूं:मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 9 की मौत 30 घायल
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पहाड़ी से खाई में गिर गई। इसमें 9 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। 26 अन्य घायल हैं। ये लोग झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुरवाटी हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एक के बाद एक एंबुलेंस हॉस्पिटल पहुंचने लगी। घायलों में ज्यादातर संख्या महिलाओं की है। मनसा माता मंदिर में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसलिए मंदिर में 24 मई से धार्मिक आयोजन चल रहे थे। सोमवार को मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और भोजन प्रसादी का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण इलाकों से लोग आए थे।
वापस लौटते समय ट्रैक्टर 70-80 फ़ीट खाई में गिर गया।अचानक इतनी बड़ी संख्या में उदयपुरवाटी हॉस्पिटल में घायलों के पहुंचने पर हड़कंप मच गया। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढा मौके पर मौजूद है। झुंझुनु जिला कलेक्टर डॉ खुशाल यादव भी मौके पर पहुंच गए है। पूरे मामले की जानकारी ले रहे है।ये लोग झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता के दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही उदयपुरवाटी हॉस्पिटल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।
Rajasthan News: खत्म हो रहा Sachin Pilot का अल्टीमेटम, क्या करेंगे पायलट?
घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एक के बाद एक एंबुलेंस हॉस्पिटल पहुंचने लगी। घायलों में ज्यादातर संख्या महिलाओं की है। मनसा माता मंदिर में दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसलिए मंदिर में 24 मई से धार्मिक आयोजन चल रहे थे। सोमवार को मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और भोजन प्रसादी का कार्यक्रम था जिसमें बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण इलाकों से लोग आए थे। वापस लौटते समय ट्रैक्टर 70-80 फ़ीट खाई में गिर गया।





