जयपुर: नाबालिग का किडनैप करके दो दोस्तों ने किया जंगल में गैंगरेप, पढ़े पूरी खबर
राजधानी जयपुर में अपराधियों को पुलिस का डर अब नहीं रहा है और इसका जिता जागता उदाहरण प्रताप नगर में इलाके में देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से मारपीट अपहरण और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में बताया की 2 बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की का किडनैप कर लिया और इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया। घटना प्रताप नगर स्थित गोदावरी अपार्टमेंट के पास की बताई जा रही है।
पीड़िता पतिा ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की गोदावरी अपार्टमैंट केपास अकेली घूम रही थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास आते हैंऔर फिर जबरन उठाकर अपने साथ ले जाते हैं। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फिर मिलकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। गैंगरेप की शिकार नाबालिग जब घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुई वारदात की बारे में परिवार को बताया।
NIA की बड़ी कार्रवाई 70 जगहों पर की एक साथ छापेमारी
जिसके के बाद परिजन उसे प्रताप नगर थाने लेकर पहुंचे तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में जुट गई। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया गया है और आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।





