मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

यूपी चुनाव: छठे चरण में योगी के गढ़ में होगा संग्राम, 57 सीटों पर होगा मतदान

प्रकाशित: Mar 01, 2022 20:14रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी चुनाव अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है और गुरूवार को छठे चरण की 57 सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण में सीएम योगी की विधानसभा सीट भी आती है जहां से वह पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। छठे चरण के लिए 10 जिलों की 57 सीटों पर प्रचार थमने वाला है। इन सभी सीटों पर योगी की असल परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि अगर बीजेपी को बड़ी जीत हासिल करनी है तो 57 सीटों में से लगभग 50 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।

खाने के लिए सिर्फ 'ब्रेड का छोटा सा टुकड़ा बचा है, कोई निकाल ले जाओं हमें, भारतीय छात्र की गुहार!

इस सभी सीटों पर योगी की जबरदस्त पकड़ होने के कारण इस क्षेत्र को योगी का गढ़ भी कहा जाता है। योगी के इस गढ़ को ढ़हाने के लिए सपा और बसपा ने पूर्वांचल में बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त घेराबंदी कर रखी है। अगर योगी इस गढ़ को जीत लेते है तो उनके लिए सत्ता में वापसी करना आसान काम होगा।
5वें चरण के मतदान से गदगद हुए अखिलेश तो योगी ने पकड़ा सिर
यूपी के छठे चरण में 57 सीटों पर 3 मार्च को मतदान होगा। इन सीटों के लिए लगभग 676 उम्मीदवा अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इस 2017 में इन 57 सीटों में से बीजेपी ने 46 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी और इसी वजह से पूरा विपक्ष इन सीटों को लेकर बड़ी तैयारी में जुटा है। पूर्वांचल को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और बीजेपी ने यहां से विपक्ष का पूरी तरह से सफाया कर रखा है।


बीजेपी ने इस बार गोरखपुर शहरी विधानसभा सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कई अन्य सीटों पर मुख्यमंत्री की सरकार में शामिल लोग चुनाव लड़ रहे हैं। गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी की जीत निश्चत मानी जा रही है। सपा ने हर जगह बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है लेकिन इस बार वह कमजोर दिख रही है और इसी वजह से सीएम योगी ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सतीश द्विवेदी, सूर्य प्रताप शाही, उपेंद्र तिवारी, श्रीराम चौहान, जय प्रताप सिंह और जय प्रकाश निषाद जैसे नेताओं की किस्मत का फैसला जनता गुरूवार को ईवीएम में बंद कर देगी।