यूपी चुनाव 2022: सपा से गठबंधन नहीं होने पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप!
यूपी चुनावों में सभी राजनीतिक पार्टियां अपने आप को सत्ता में लाने के लिए हर प्रकार के दांव चली रही है और सभी दल एक दूसरे से गठबंधन करने में लगी हुई है। इस बार यूपी का चुनाव पूरे देश के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इसका परिणाम दिल्ली की सत्ता को भी प्रभावित करता है। इस चुनावों में कोई बड़ा गठबंधन देखने को नहीं मिल रहा है और सभी बड़े दल अपने दम पर चुनावाी मैदान में उतर रहे है।
चुनाव आयोग: यूपी के साथ इन 5 राज्यों में चुनाव का काउंटडाउन शुरू, जल्द तारीखों का ऐलान
दिल्ली और पंजाब में अपनी शानदार पकड़ बना चुकी आम आदमी पार्टी अब यूपी में भी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गयी है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी तो लगा कि इन दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है। लेकिन सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बना पायी तो आप ने अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में AAP यूपी की सभी विधानसभा सिटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
समाजवादी पार्टी ने आप को ज्यादा सीटे देने के पक्ष में नही थी और इसी वजह से गठबंधन नहीं हो पाया है। अभी तक दोनों पार्टियों की तरफ से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस बार यूपी चुनावों में बीजेपी,कांग्रेस,सपा, बसपा और अब आप ने भी अकेले ही चुनाव लड़ने के ऐलान से चुनावी मैदान और ज्यादा रोमांचक हो गया है।

इस बार सपा ने कई छोटे दलों से गठबंधन किया लेकिन बड़े दलों से गठबंधन करने से परहेज कर रही है। चुनाव आयोग जल्द ही यूपी में चुनावों की तारिखों का ऐलान जल्द कर सकता है और फरवरी और मार्च में चुनाव हो सकते हैं। मौजूदा योगी सरकार फिर से सत्त में आने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।





