मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

यूपी चुनाव: PM मोदी की इज्जत बचाने चुनावी मैदान में उतरा बीजेपी का चाणक्य

प्रकाशित: Mar 03, 2022 11:45रिपोर्ट: Navtej TV

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हो रहा है और बीजेपी ने सत्ता में वापसी के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है। अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा और इस बार पीएम मोदी की संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। बीजेपी ने 7वें व अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी की साख बचाने के लिए अमित शाह चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

Ukraine से मौत के मुंह से बचकर आया डॉक्टर तनुज शर्मा

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आने वाली सभी आठों विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए बड़ी तैयारी की जा रही है। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह ने कमान अपने हाथ में ले रखी है और के सभी स्टार प्रचारक डोर टू डोर कैंपेन करने में लगे है।

4 मार्च को होने प्रधानमंत्री के रोड शो और 5 मार्च की उनकी जनसभा की बात भाजपा कार्यकर्ता हर घर तक पहुंचाएंगे। 5 मार्च को चुनाव प्रचार थमने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क करेंगे। बीजेपी को लगने लगा है कि इस बार मतदान प्रतिशत कम हुआ है जो उनके लिए सही है और सपा के लिए फायदेमंद है। इसी वजह से बीजेपी एक—एक सीट पर जीत के लिए पूरी ताकत झोक दी है।

7वें चरण के मतदान से पहले 4 मार्च को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से 9 जिलों तक यह संदेश दिया जाएगा की इस बार पीएम मोदी को बड़ी जीत का तौहफा देना है। बीजेपी के चाणक्य का इस तरह चुनावी मैदान में उतकर प्रचार करना नई बात नहीं है और इसी वजह से बीजेपी के आम कार्यकता में भी जोश आता है कि इतना बड़ा नेता घर—घर वोट मांग रहा है।