मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

बजरंग दल के कार्यकर्ता की बीवी बनीं गुंडी...बोली में नहीं दूँगी टोल-टेक्स

प्रकाशित: Nov 01, 2022 18:07रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तर प्रदेश के जालोन में कानपुर-झांसी हाइवे पर एक महिला की सरेआम गुंडागर्दी देखी गई। आरोपी महिला का पति बजरंग दल का कार्यकर्ता है। आरोपी महिला ने इस पूरी घटना को अंजाम टोल-प्लाज़ा पर टोल ना चुकाने के लिए दिया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला और उसका पति कानपुर-झांसी नैशनल हाइवे-27 से बिना टोल चुकाये गाड़ी निकालने का प्रयास कर रहे थे। जब टोल-प्लाज़ा पर मौजूद कर्मियों के उन्हे रोका तो आरोपी महिला ने मारपीट और गाली-गलौच शुरू कर दी तो जवाब में टोल पर मौजूद महिला कर्मियों ने भी गुंडागर्दी करने वाली बजरंग दल के कार्यकर्ता की बीवी को पीट दिया।

Jaipur अस्थायी बैरिक जेल में सुरंग!


दरअसल कार आटा टोल प्लाजा की लेन-1 से निकलने के लिए पहुंची। लेकिन फास्ट टैग न होने के कारण गाड़ी वहां से नहीं निकल पाई। जिस पर वहां मौजूद महिला टोल कर्मी ने टोल मांगा तो युवक ने इसे अनसुना करते हुए कार में बैठी अपनी पत्नी को उतारकर साइड में लगे बैरीकेट हटाने को कहा, आरोपी महिला कार से उतरी और बैरीकेट हटाने लगी। यह सब देखकर जब टोल कर्मियों ने उन्हे रोकना चाहा तो आरोपी महिला ने महिला टोल-कर्मी को धक्का देते हुए बेरिकेट्स हटाने शुरू कर दिए यह सब देखकर अन्य महिला कर्मचारी भी वह आ पहुंची और बात ज्यादा बिगड़ने पर आरोपी महिला को पकड़कर उसकी पिटाई कर कर दी। यह पूरी घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया गया और दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू की।