मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

दुश्मन ना करे दोस्त ने वो काम किया है...और फिर थम गई सांसे

प्रकाशित: Sep 28, 2022 19:00रिपोर्ट: Navtej TV

कहते है कि शक एक बिमारी है जिसका कोई ईलाज नहीं होता और अगर इंसानी दिमाग में शक पैदा हो जाए तो उसे मिटाना किसी के बस की बात नहीं है। मामला प्रयागराज के बरिस्ता खुर्द गाँव का है, जहाँ रहने वाले एक युवक ने अपने शक के चलते अपने ही दोस्त का अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया।

Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त

मृतक का शव घटना वाली रात ही पुलिस ने एक कार स बरामद किया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी, वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी की निशानदेही पर उसके दोस्त और उसके भाई के साथ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया। हत्या की जाँच कर रहीं पुलिस को छानबीन में पता चला की आरोपी ने मृतक को फोन करके पार्टी देने के नाम पर बुलाया था और वहीं उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया।

​​​​​​​

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया उसने पुलिस को बताया की दोनों एक साथ ड्राईविंग का काम करते थे। दोनो रिश्तेदार थे और दोनो ही प्रयागराज से थे इसलिए उन दोनो में अच्छी खासी दोस्ती हो गई। लेकिन उनकी दोस्ती में दरार पडने लगी जब आरोपी को यह लगने लगा की उसका दोस्त उसकी पत्नी पर गंदी नजर रखता है, इसी वजह से दोस्ती जानी दुश्मनी मेें बदल गई और वह अपने ही दोस्त के खून का प्यासा हो गया। दो अन्य आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है और एक आरोपी की तलाश जारी है।