मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

UP Election 2022: एक बार फिर प्रियंका गांधी ने खेला महिला कार्ड

प्रकाशित: Nov 10, 2021 15:30रिपोर्ट: Navtej TV
अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से चुनावी मैदान में उतर चुकी है और इस बार कांग्रेस ने प्रियंका गांधी पर दाव खेला है। इन चुनावों से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महिला मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए बड़े—बड़े वादे कर रही है जिसे देखकर लग रहा है कि प्रियंका ने इस चुनावों में महिला वोटरों पर ज्यादा ध्यान दिया है। प्रियंका ने आशा व आंगनबाड़ी कर्मियों को विश्वास दिलाया है कि अगर यूपी में उनकी सरकार बनती है उनको 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा कि वह महिलाओं के हक और सम्मान के लिए हमेशा उनके साथ खड़ी है।

प्रियंका ने कहा कि कोरोना काल में आपने जो काम किया है उसे कभी नहीं भूलाया जा सकता क्योंकि आप ने जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाई है। लेकिन यूपी में योगी सरकार आपके कार्यो को भूल गयी है यह आपका अपमान है। यूपी चुनावों में इस बार कांग्रेस कुछ नया करने का प्रयास कर रही है और इसका पूरा श्रेय प्रियंका को जाता है। चुनावों से पहले हीप्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी सीटों पर महिलाओं को टिकट देने का ऐलान कर चुकी है।

यूपी में कांग्रेस को प्रियंका से बहुत उम्मीद है और इसी वजह से उनको ​फ्री हैंड कर दिया गया है। कांग्रेस से जुड़ने के लिए जनपद स्तर पर प्रवक्ता बनने का कार्यक्रम रखा गया है इस पद के लिये सामान्य ज्ञान के तौर पर परीक्षा होगी। अब यह देखना होगा कि ​यूपी कांग्रेस का वोट प्रतिशत कितना बढ़ता है और कितनी सीटे मिल पाती है।