मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

यूपी में सत्ता बनाने और गिराने में यूथ का सबसे बड़ा हाथ, इतिहास भी देता है इसकी गवाही

प्रकाशित: Jan 19, 2022 20:58रिपोर्ट: Navtej TV

आने वाले दिनों में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है लेकिन पूरे देश की नजरे यूपी चुनाव पर टिकी हुई है। यूपी देश का एक मात्र ऐसा राज्य है जहां सत्ता बनाने वाले ही दिल्ली की सत्ता में बड़ा हस्तक्षेप करते है। यूपी चुनावों में इस बार बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है लेकिन इसके बाद भी वह अपनी जीत को लेकर निश्चित नहीं है।

अगर यूपी चुनावों के इतिहास के बात करें तो सत्ता बनाने और गिराने में सबसे अहम योगदान यूथ का माना जाता है। अगर यूपी में किसी की सरकार बनेगी तो वह यूथ के दम पर बनेगी और इसी वजह से सभी दल यूथ को लुभाने के लिए बड़े—बड़े वादे कर रहे है। यूपी के 25 प्रतिशत से ज्यादा वोटर 18 से 25 साल का यूथ है।

UP Elections 2022: Akhilesh Yadav के घर में BJP की सेंधमारी, देखें Video

यूथ की अनदेखी मायावती पर पड़ी भारी
मायावती ने 2007 के चुनावों में युवा वर्ग को बड़े—बड़े सपने दिखाए तो यूथ उनकी बातों में आ गया और बसपा को सरकार बनाने का मौका दिया। उस समय बसपा का नारा था युवाओं निकलो, ये वक्त तुमारा है’। लेकिन सरकार बनने के बाद मायावती यूथ को भूल गयी और इसका परिणाम उनको सरकार ​गंवाने के रूप में मिला। मायावती ने 2007 ने 206 सीटें जीती तो 2012 में 80 सीट और 2017 में 19 सीट पर पहुंच गयी। अपने 5 साल के कार्यकाल में वह 1 लाख लोगों को भी सरकारी नौकरी नहीं दे सकी तो यूथ ने बसपा को किनारे लगाने का फैसला कर लिया।

सपा ने यूथ पर चला बड़ा दाव
मायावती को लेकर जो यूथ गुस्से में था उससे सबक लेते हुए सपा ने यूथ को खुश करने के लिए बड़ा दाव चला। 2012 के चुनाव में सपा ने बच्चों को टैबलेट और लैपटॉप देने का वादा किया और ग्रेजुएशन तक लड़कियों को फ्री में शिक्षा देने का वादा किया। हर साल बेरोजगारों को 12 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया। इसका नतीजा 2012 विधानसभा चुनाव में सपा को 224 सीटों पर जीत मिली। यूपी को पहली बार देश का सबसे युवा सीएम अखिलेश यादव भी मिला। इसके बाद उनकी सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने में सफल नहीं हुई तो 2017 के चुनावों में यूथ ने किनारे लगा दिया।


BJP ने यूथ को दिखाया बड़ा सपना
सपा ने प्रदेश के युवाओं से किए वादों को लेकर BJP ने सपा पर निशाना साधा और यूथ पर अपना फोकश किया। 2017 चुनावों में बीजेपी ने दो नारे दिए- यूथ जिताएगा बूथ और एक बूथ पांच यूथ। इसके बाद पीएम मोदी युवाओं को नौकरी देने का वादा किया तो बीजेपी 300 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में आयी। बीजेपी राज में युवा नौकरी को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके है।

Bulli Bai App के बाद Clubhouse में Muslim महिलाओं के लिए गंदी बात,देखें Video

कांग्रेस ने इस बार युवा चेहरों को उतारा चुनावी मैदान में
बीजेपी के 5 साल के शासन को लेकर पूरा विपक्ष हमला बोल रहा हैं तो कांग्रेस ने इस बार युवाओं पर अपना दाव चला है। प्रियंका ने इस बार युवा उम्मीदवारों को ज्यादा टिकट देने का वादा किया है तो महिलाओं को लेकर भी बड़ा दाव चला है। अब यह देखना होगा कि इस बार यूपी का यूथ किसके साथ होगा।