5वें चरण के मतदान से हुई यूपी की तस्वीर साफ, सपा की होगी वापसी!
यूपी चुनावों में 5 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है और लगभग तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। इस बार मतदान प्रतिशत 2017 के मुकबाले कम हुआ है जो इस बात का संकेत कर रहा है कि सत्ता पक्ष को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और विपक्ष की बड़ा फायदा। इस बार मतदान प्रतिशत शहरों की तुलना में ग्रामिण क्षेत्रों में ज्यादा रहा है।
अपनो को अलविदा कहते हुए जब रोने लगे ये सैनिक, emotional कर देने वाला viral video
पांच चरणों का वोटिंग प्रतिशत 2017 की तुलना में 1.2%, दूसरे चरण में 1.1%, तीसरे चरण में 2%, चौथे और पांचवें चरण में 1-1% वोटिंग कम हुई है। वोटिंग प्रतिशत घटने के मायनों को राजनीतिक विशेषज्ञ विपक्ष यानी सपा को फायदा और भाजपा का घाटा बता रहे हैं। इस बार यूपी में सपा की वापसी के संकेत मजबूत होते नजर आ रहे है तो बिजेपी की राह थोड़ी मुश्किल होती दिख रही है। सपा ने इस बाद सत्ता में आने के लिए कई छोटे दलों से गठबंधन किया है और इसी बात का उनको फायदा होता दिख रहा है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। अखिलेश ने कहा कि सपा-गठबंधन सरकार को और भी सशक्त बनाने के लिए जनता वोट डालने के लिए उत्साहित है.अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा, ''चौथे चरण में ही सपा-गठबंधन की सरकार को साकार करनेवाली उप्र की जागरूक जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद!
1. पहले चरण की 58 सीटों पर 62.4% वोटिंग हुई थी, जो 2017 के मुकाबले 1.2% कम रही है।
2. दूसरे चरण की 55 सीटों पर 64.42% वोटिंग हुई,जो 2017 के मुकाबले 1.1% कम रही है।
3. तीसरे चरण की 59 सीटों पर 61% वोटिंग हुई, जो 2017 के मुकाबले 1.21% कम रही है।
4. चौथे चरण की 59 सीट पर 61.65% वोटिंग हुई, जो 2017 के मुकाबले 1% कम रही है।




