मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

UP Election: जयंत और अखिलेश के गठबंधन पर आज होगा फैसला

प्रकाशित: Nov 24, 2021 10:22रिपोर्ट: Navtej TV
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस बार बड़े दलों के साथ गठबंधन करने के बजाय छोटे दलों से गठबंधन करने का फैसला किया है। इस रणनीति के साथ वह राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी के साथ गठबंधन को लेकर फैसला कर सकते है। जयंत चौधरी ने अखिलेश के साथ तस्वीर साझा करते हुए बढ़ते कदम बदलाव की ओर लिखा है। सूत्रों के मुताबिक आज इन दोनों दलों के गठबंधन का एलान किया जा सकता है।

दोनों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है और राष्ट्रीय लोक दल को 30-35 सीटें मिलने का अनुमान है। इस गठबंधन में जातिगत वोट को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है जिस क्षेत्र में जाट बाहुल्य सीटे होगी वहां RLD चुनाव लड़ेगी और जहां मुस्लिम बाहुल्य सीटे होगी वंहा समाजवादी पार्टी चुनाव लड़ेगी। जयंत चौधरी ने 19 नवंबर को बयान दिया था कि इस महीने के अंत तक रालोद और समाजवादी पार्टी के गठबंधन का ऐलना हो जाएगा।
समाजवादी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और जनवादी पार्टी के संजय चौहान के साथ गठबंधन का पहले ही हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी को रोकने के लिए जयंत चौधरी के साथ गठबंधन किया गया है। रालोदा का ज्यादा प्रभाव पश्चिमी यूपी के 10 जिलों में ज्यादा माना जाता है और किसान आंदोलन के समय भी इसी क्षेत्र से किसानों का दबदबा देखा गया था।
अगर जाट वोट रालोदा के खाते में जाते है तो इसका नुकसान बीजेपी को होगा क्योंकि इस बार बीजेपी का सीधा मुकाबला सपा से है। लेकिन दूसरी तरफ किसान बिल वापसी के फैसले के बाद बीजेपी की राह थोड़ी आसान हुई है क्योंकि अब वह किसानों को अपने पाले में करने के लिए मोदी सरकार के फैसलों को सही बतायेगी।