यूपी के बाहुबली नेताओं के बेटे भी बन गए डॉन, जनता ने दिया वोट, जानें इनका आपराधिक रिकॉर्ड
यूपी में इन दिनों विधानसभ चुनावों को लेकर सभी पार्टियां जबरदस्त चुनावी प्रचार में लगी है और सत्ता में आने के लिए वह धन और बल दोनों का इस्तेमाल कर रही है। इस बार कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों ने यूपी के बड़े—बड़े बाहुबलियों को चुनावी मैदान में उतारा है और उनके बेटे भी चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इस बार कई बड़े बाहुबली जेल में है या चुनाव नहीं लड़ रहे है तो उनके बेटों को चुनावी मैदान में उतारा है।
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम
सपा के सबसे मुस्लिम नेता आजम खां 9 बार विधायक, 2 बार सांसद और 5 बार राज्य मंत्री रह चुके है लेकिन इन दिनों वह जेल में है लेकिन इसके बाद भी वह चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे है। आजम खान पर कई मुकदमे दर्ज है तो उनके बेटे पर भी 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज और इसी वजह से उनको 2 साल तक जेल की हवा खानी पड़ी थी। लेकिन इसके बाद भी वह सपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

हरिशंककर के बेटे विनय शंकर तिवारी
विनय शंकर तिवारी का नाम हर कोई जानता है जो हरिशंककर के बेटे है। विनय पर 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का मनी लॉन्ड्रिंग केस चल रहा है इसके बाद भी जनता ने 2017 में चिल्लूपार विधानसभा सीट से विधायक बनने का मौका दिया। इसके बाद बसपा से निकाल दिया तो इस बार सपा का दामन थामकर फिर से उसी विधानसभा सीट से अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। विनय के पिता बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी जेल के अंदर रहकर चुनाव जीतने वाले यूपी के पहले नेता बने थे। चिल्लूपार विधानसभा सीट आज भी इनके परिवार के खाते में आती है और इनका मंत्री बनना लगभग तय है।
पागल प्रेमी ने सरेआम प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, Video देख दिल दहल जाएगा
अमरमणि त्रिपाठी का बेटा अमनमणि त्रिपाठी
अमरमणि का नाम भी बाहुबली नेताओं की लिस्ट में आता है और पूर्वांचल में इनका जबरदस्त सिक्का चलता है। ये भी लगातार 6 बार विधायक रहे और सरकार किसी की भी हो इनका मंत्री बनना तय है। नेताजी इन दिनों मधुमिता शुक्ला के मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। लेकिन बाप की जगह बेटा अमनमणि त्रिपाठी नौतनवा विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। बाप की तहर बेटे पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है और सीबीआई जांच चल रही है।
बाहुबली रमाकांत के बेटे अरुणकांत यादव
बाहुबली नेता रमाकांत 4 बार विधायक, 4 बार सांसद रहने के साथ कई बार मंत्री पद पर भी रह चुके है इसका सबसे बड़ा दुश्मन मुख्तार अंसारी है और दोनों के बीच कई बार गैंगवार भी हुई है। रमाकांत के बेटे अरुणकांत यादव फूलपुर पवई विधानसभा सीट से ही विधायक हैं लेकिन इन पर भी हत्या करने से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी
यूपी के चर्चित डॉन मुख्तार अंसारी अभी जेल में हैं लेकिन अब उनकी मऊ सीट से उनके बड़े बेटे अब्बास चुनावी मैदान में उतर गए है। अब्बास पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है लेकिन उनके सामने बड़ी चुनौती होगी कि वह इस सीट से जीत हासिल कर पाते है या नहीं।





