यूपी चुनाव परिणाम: 37 साल बाद कांग्रेस का इतिहास दोहराने जा रही है बीजेपी
यूपी विधानसभा चुनावों के शुरूआती रूझान देखकर लग रहा है कि बीजेपी ने 1980 व 1985 के विधान सभा चुनाव का इतिहास दोहरा दिया है। 1980 में कांग्रेस ने इसी तरह से दूसरी बार सत्ता में आई थी। उसी तरह बीजेपी 2017 के बाद 2022 में जबरदस्त जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
1980 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल करने के बाद 1985 के चुनाव में भी कांग्रेस ने प्रचड़ जीत हासिल की है। लगातार दो चुनावों में विजय प्राप्त कर कांग्रेस ने इतिहास रचा था तो उसी तहर बीजेपी प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाती दिख रही है।
2017 में भाजपा ने 312 सीटों पर जीत हासिल करी थी और 2022 में लगभग 250 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।
कैलाश विजयवर्गीय: राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी
सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी सीट से रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ रहे है और लगभग उनकी जीत 50 हजार वोट से ज्यादा की होने की बात सामने आ रही है। गोरखपुर सदर सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे योगी के लिए जीत यूपी के इतिहास में नया अध्याय लिखेगी।





