मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
चुनाव 2023

पांचवें चरण में इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा लगी दाव पर, जानें किसका पल्डा भारी

प्रकाशित: Feb 25, 2022 23:02रिपोर्ट: Navtej TV

उत्तर प्रदेश में हो रहे 2022 विधानसभा के चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में अब 2 दिन का समय बचा है और सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोक दी है। पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों मतदान होगा जिसमें कुल 692 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में कई बड़े नेताओं की साख दाव पर लगी है।

आइए, जानते हैं कि पांचवें चरण में ऐसे कौन-कौन-से दिग्गज नेताओं की दाव साख पर लगी हुई है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य चुनाव मैदान में हैं। इस बार उनका मुकाबला अपना दल और सपा गठबंधन के प्रत्याशी पल्लवी पटेल से है। तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सीमा देवी और बसपा ने मुंसब अली को मैदान में उतारा है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत
कौशांबी की मंझनपुर सीट से सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज चुनाव मैदान में उतरे है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने लाल बहादुर,बसपा ने नीतू कनौजिया को कांग्रेस से जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी को मौका दिया है।


डॉक्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह
प्रयागराज में योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है तो सपा ने नेत्री ऋचा सिंह को मैदान में उतारा है।

संजय सिंह
अमेठी विधानसभा से डॉ. संजय सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है और उनका मुकाबला यहां गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी प्रजापति से है।

राजा भैया
प्रतापगढ़ के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को इस बार सपा के टिकट पर चुनाव लड़े रहे गुलशन यादव से कड़ी टक्कर मिलती दिख रही है।

कहीं पूजा तो कहीं मांगी जा रही है दुआ, अपनों की वापसी का इंतजार

राजेंद्र प्रताप सिंह
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह का मुकाबला इस बार ददुआ डकैत के भतीजे पूर्व सांसद बालकुमार के बेटे राम सिंग पटेल से होगा। इस सीट पर कड़ी टक्कर होने की बात सामने आ रही है।

कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के बेटे
बहराइच जिले की कैसरगंज विधान सभा सीट पर कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के बेटे गौरव वर्मा को इस बार समाजवादी पार्टी के आनंद यादव से कड़ी टक्कर मिल रही है।