चुनावों से पहले बीजेपी और कांग्रेस को लगे बड़े झटके
10 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक 7 चरणों में पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और यूपी में चुनाव होंगे और 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी। इन चुनावों पर कोरोना का खतरा भी मंड़राने लगा है लेकिन कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए चुनावा कराने का फैसला किया गया है। इन चुनावों का सभी राजनीतिक दलों ने स्वागत किया है और अपना चुनावी कार्यक्रम तेजी से करने लग गये है।
लड़कियों का लॉयल्टी टेस्ट, कहीं वो बॉयफ्रेंड को धोखा तो नहीं दे रही!,देखें Video
चुनावों से पहले कई बड़े दलों के नेता पार्टी छोड़कर जाने लग गये है और इस लिस्ट में बीजेपी और कांग्रेस के बड़े नेता भी शामिल है। यूपी चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत कुछ तय करने वाला चुनाव होगा क्योंकि इस बार कांग्रेस यूपी में प्रियंका के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। इस बार कांग्रेस अगर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है तो यह कांग्रसे के लिए बड़ा झटका होगा अगर और कुछ नया करती है तो सबसे ज्यादा कांग्रेस को फायदा होगा।
PM मोदी की सुरक्षा में चूक या फिर.. PM Modi's Security Lapse,देखें Video
चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका सहारनपुर से कांग्रेस के तेजतर्रार नेता और राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करके दिया है। मसूद ने कांग्रेस छोड़ने और सपा में जाने का फैसला किया है। मसूद को कांग्रेस ने हाल ही में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया और पहले राष्ट्रीय सचिव के साथ दिल्ली प्रभारी भी रहे थे।

Corona Vaccine की तीसरी डोज की शुरूआत, जानिए किसको लगेगी डोज!, Video
गोवा चुनाव से पहले राज्य के कैबिनेट मंत्री व विधायक माइकल लोबो ने भाजपा को झटका देते हुए सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। लोबो ने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के जाने के बाद पार्टी में पहले जैसी बात नहीं रही और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोबो ने कहा कि लंबे समय से उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी और दरकिनार किया जा रहा था और इस वजह से उन्होंने यह फैसला किया है।





