UP चुनाव एग्जिट पोल: बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर, जाट वोट सपा के खाते में
चुनावों से पहले ओपिनियन पोल लेकर मतदातों की रूची जानने का प्रयास किया जाता है और इसी को आधार मानकर यह सर्वे होता है। यूपी चुनावों से पहले कई सर्वे हुए है जिसे देखकर लग रहा है कि इस बार सपा और बीजेपी में जबरदस्त टक्कर होगी। 2017 के मुकाबले इस बार बीजपी को बड़ी जीत नहीं मिलेगी लेकिन फिर भी वह सरकार बनाती नजर आ रही है।
ओपिनियन पोल के सभी सर्वे में बीजेपी की सरकार बन रही है लेकिन उसको 2017 जीतनी सीटे मिलती नहीं दिख रही है। इस बार यूपी में बीजेपी सीएम योगी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। सीएम योगी के गोरखपुर से चुनाव लड़ने के कारण पूर्वांचल में बीजेपी को बहुत बड़ा फायदा होने का दावा किया जा रहा है।
Bulandshahr के दरोगा का BJP पर आरोप, कहा- BJP वालों ने मेरा खून पी रखा है,VIDEO
अभी तक जितने भी सर्वे हुए है भाजपा को को 200 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं और सपा गठबंधन को 100 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। इस बार सबसे ज्यादा नुकसान बसपा और कांग्रेस को होता दिख रहा है। बीएसपी और कांग्रेस को महज 2 से 10 सीटे ही मिलती नजर आ रही है।
वोट प्रतिशत के मामले में बीजेपी 40 और सपा को 35 प्रतिशत वोट मिल रहे हैं। बसपा को 10 और कांग्रेस के खाते में 3 प्रतिशत ही वोट आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की पहली पसंद योगी आदित्यनाथ के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव को किया गया है।

जाट वोटर
इस बार सपा और बीजेपी के बीच जाट वोटरों को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। जाट वोटर इस बार सपा के साथ जाने की इच्छा जता रहे है लेकिन इसके बाद भी बीजेपी को जाट क्षेत्र से सीट मिलती नजर आ रही है। पश्चिमी यूपी में बीजेपी को ज्यादा नुकसान होता नहीं दिख रहा है। बीजेपी को 50 सीटें मिलने के साथ समाजवादी पार्टी और आरएलडी को 30 सीटें मिलती दिख रही हैं।
मुस्लिम वोटर
इस बार भी मुस्लिम वोटरों ने सपा के साथ जाने का फैसला किया लेकिन इससे उसको ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है। औवेसी ने भी इस बार अपने उम्मीदवार उतारे है लेकिन उनका खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
Prank Video में Top Actress बनाने के नाम पर लड़की से Rape,VIDEO
दलित वोटर
इस दलित वोटर एक तरफा नहीं जाता नजर आ रहा है और इसी वजह से मायावती को ज्यादा फायदा नहीं हो रहा है। सर्वे के अनुसार इस बार फिर बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया गया है। लेकिन परिणाम तो 10 मार्च को आएगा और वहीं परिणाम मान्य होगा।





