बीजेपी योगी सरकार की वापसी के साथ उत्तर प्रदेश 2022 के जुट गयी है। इस बार बीजेपी का खास जोर इस बार पूर्वांचल की तरफ होगा क्योंकि बीजेपी उन क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने में जूटी है जहां वह कमजोर रही है। हाल ही में दो दिवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 300 प्लस का मंत्र दिया था। शाह ने कहा कि 2022 की जीत "2024 के लिए रास्त खोलेगी।

यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा को तगड़ा झटका देते हुए उनके 4 दिग्गज विधायकों को बीजेपी शामिल करके सबको हैरान कर दिया था। यूपी चुनावों में इस बार कांग्रेस बिना गठबंधन के प्रियंका गांधी के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतर चुकी है तो सपा और बसपा छोटे दलों के साथ गठबंधन करके अपना वजूद बचाने में जूटे हैं। बीजेपी यूपी चुनावों मोदी सरकार के कामों के साथ योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता से वोट मांग रही है।

