बेरोजगारों की चार मांगों को लेकर कार्मिक विभाग प्रमुख सचिव हेमंत गेरा से मिले उपेन यादव
1-एक लाख नई भर्तियों का विभाग वाइज वर्गीकरण जल्द से जल्द जारी किया जाए
2-सीईटी ग्रेजुएशन का परिणाम जारी हो चुका है और CET 12 का परिणाम जारी होने वाला है, लेकिन सीईटी की पात्रता का फार्मूला तय नहीं होने से समान पात्रता के बाद होने वाली भर्तियों की विज्ञप्ति और भर्ती परीक्षाओ का कैलेंडर जारी नहीं हुआ है और इस संबंध में कर्मचारी चयन बोर्ड ने आपसे निर्देश मांगे है,अतः तत्काल इस संबंध में निर्देश बोर्ड में भेजने की कृपा करें
3- नई RAS भर्ती की अभ्यर्थना जल्द से जल्द आरपीएससी को भिजवाए जाए
4- सीईटी के बाद होने वाली कई भर्तियों की अभ्यर्थना कर्मचारी चयन बोर्ड नही पहुंची है उन भर्तियों की अभ्यर्थना, तत्काल कर्मचारी चयन बोर्ड भिजवाने की कृपा करें





