मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

ऑनलाइन मूर्तियां मंगवाकर जमीन में छुपाई फिर होने लगी कमाई, देखें पूरा वीडियो

प्रकाशित: Sep 02, 2022 22:53रिपोर्ट: Navtej TV

हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की मूर्तियों को बड़े आस्था और विश्वास के साथ पूजा जाता है, बहुत से बड़े मंदिरों में ऐसी मूर्तियां है जो अपने आप धरती से प्रकट हुई है और बाद में बड़ी आस्था और विश्वास का प्रतीक बन गई है। लेकिन अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों के इसी विश्वास को खत्म करने का काम किया है फरोड़ करने वाले लोगों ने भगवान को भी नहीं बक्शा मामला उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले का है जहां फरोड़ पिता के 2 बेटो ने ऐसा प्लान बनाया कि बड़े-बड़े जालसाज की उनके सामने छोटे नजर आये।

इन तीनों ने पहले देवी-देवताओं की ऑनलाइन मूर्तियां मंगवायी और उसे चुपचाप खेत में दबा दिया। इसके कुछ दिन बाद खेत की खुदाई शुरू कर दी और खेत से दबी हुई मूर्तियों को बाहर निकालकर लोगों के बीच अफवाह फैला दी कि उनके खेत से 500 साल पुरानी मूर्तियां मिली है।

Rahul Gandhi को PM का आर्शिवाद देने वाले संत पर लगा दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार!

इसके बाद गांव में उन मूर्तियों के दर्शन के लिए गांव और आस.पास के लोग पहुंचने लगे, इन मूर्तियों की पूजा के साथ.साथ फल फूल और पैसों का चढ़ावा भी चढ़ने लगा। जब खेत से पीली धातु की हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलने की खबर प्रशासन को लगी तो एसडीएम और आसीवन थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गएए पुरातत्व विभाग को भी मामले की सूचना दी गई और मूर्तियों को अशोक के ही घर में रखवा दिया गया।

अधिकारियों के जाने के बाद फिर अशोक अपने दो बेटो रवि और विजय के साथ मूर्तियों को लेकर खेत में खोदे गए गड्ढे के पास लाल रंग कपड़े पर रखकर बैठ गए। और फिर पिता और दोनों बेटे झोले से प्रसाद वितरण भी करने लगेए वहां लोगो की भीड़ भी बढ़ने लगी तो शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के दो कास्टेबलों को भी वहां पर तैनात कर दिया गया।


इसी बीच इन मूर्तियों की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तभी ये फोटो ऑनलाइन सामान की डिलीवरी करने वाले ने भी गोरेलाल ने भी देखी और फोटो देखकर पिता और बेटों को पहचान लिया कि उनके पास उन्होंने ये मूर्तिया डिलीवर की थीए डिलीवरी मैन गोरेलाल ने इसकी शिकायत लेकर आसीवन थाने पहुंचा और पूरा सच पुलिस को बता दिया। रवि ने इन मूर्तियों का सेट मीशू कंपनी से 169 रुपए में मंगवाया था। इस सेट को 29 अगस्त को डिलीवर किया गया था इससे जुड़ी रसीद भी उसने दिखाई जिसके बाद पुलिस ने अशोक और उसके 2 बेटों को गिरफ्तार कर लिया।