सालासर में वसुंधरा राजे का शक्ति प्रदर्शन:विधायकों को जयपुर में रहने का आदेश
राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही राजनीति दलों का शक्ति प्रदर्शन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस क्रम बीजेपी की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हर साल की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन को शक्त्ति प्रदर्शन के रूप में मना रही है। वैसे तो राजे का जन्मदिन 8 मार्च को आता है लेकिन वह 4 मार्च यानी आज चूरू के सालासर में अपना जन्मदिन मना रही है। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ जनसभा और फाग उत्सव का कार्यक्रम भी होगा।
कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में
इस कार्यक्रम को लेकर बीजेपी दो गुटों में बटी हुई नजर आ रही है जिसके कारण प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जयपुर में हो रहे विधानसभा घेराव के लिए सभी विधायकों को जयपुर में रहने के लिए कहा गया है। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सालासर जाने की बात कह रहे है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने सीएम हाउस घेराव की वजह से पार्टी विधायकों से जयपुर में रहने के लिए कहा गया है। साल 2022 में वसुंधरा राजे ने केशोरायपाटन में जन्मदिन मनाया था जिसमें 40 से ज्यादा विधायक राजे को बधाई देने केशोरायपाटन गए थे।
राजे सुबह 11:00 बजे तक सालासर में ही पूजा अर्चना करेंगी और इसके बाद वह संतों का आशीर्वाद लेगी। इसके बाद जनता से मिलेगी और शाम 4:00 बजे राजे सभा को सम्बोधित करेगी है। एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के आने का दावा किया जा रहा है इसके लिए बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री यूनुस खान और राजपाल सिंह शेखावत पिछले 3 दिनों से सालासर में मोर्चा संभाले हुए हैं। जयपुर में युवा मोर्चा के विरोध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संगठन के कई बड़े पदाधिकारी सालासर जाने की तैयारी कर रहे है।





