मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल

10 साल बाद मैदान पर फिर भिड़े कोहली-गंभीर, जानें झगड़े की पूरी वजह

प्रकाशित: May 02, 2023 13:11रिपोर्ट: Navtej TV

IPL का मैदान एक बार जंग का अखाड़ा बन गया क्योंकि 10 साल बाद फिर से विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच बहस देखने को मिली। कल के मैच बेंगलुरू ने LSG को करीबी मुकाबले में हराकर अपनी पहली हार बदला ले लिया है लेकिन जीत के बाद विराट—गंभीर के मध्य झगड़ा हो गया इसके बाद 5 मीनट तक दोनों के मध्य बहस चलती रही।

दोनों के मध्य विवाद बढ़ने लगा तो LSG के कप्तान केएल राहुल और सीनियर खिलाड़ियों ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया। कोहली और गंभीर एक-दूसरे से नाराज दिखे और दोनों बहुत ज्यादा गुस्से में थे। इसके बाद LSG के मेंटर गौतम गंभीर और विराट कोहली पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के बाद मैच फीस का 100% जुर्माना लगा है।

विराट ने मैच के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। विराट लखनऊ के ऑलराउंडर काइल मेयर्स के साथ बात कर रहे थे तो तभी गंभीर मेयर्स को अपने साथ लेकर जाने लगे। इसके बाद दोनों के मध्य बहस शुरू हो गई और दोनों खिलाड़ी भिड़ने के लिए तैयार हो गए।

Wrestlers Protest: पहलवानों के धरने के बीच Brij Bhushan Sharan Singh का Audio Viral

इस प्रकार के विवाद बहुत ज्यादा परेशानी खड़ी करते है क्योंकि खेल के मैदान पर खेल की बात होनी चाहिए और आपसी दुश्मनी मैदान के बाहर होनी चाहिए। दोनों खिलाड़ियों की जंग 10 साल से चली आ रही है लेकिन आज भी दोनों खिलाड़ियों के मध्य किसी बात को लेकर गुस्सा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उसके घर में जाकर हराया था और इस मैच में लखनऊ को उसके घर में हार झेलनी पड़ी है। IPL 2013 के छठे सीजन के मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच नोंक झोंक हुई थी। तब विराट आरसीबी के कप्तान थे और गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे।