विराट ने तोड़ दिया क्रिकेट के भगवान का ये बड़ा रिकॉर्ड, देखें सभी रिकॉर्ड
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन 364 बॉल पर 186 रन बनाकर टीम का अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। यह उनके टेस्ट करियर का 28वां शतक है जिसका वह बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और इसी वजह से उनकी आलोचना हो रही थी। विराट ने अपना अंतिम शतक 2019 में लगाया था और लगभग 4 साल बाद उनका शतक आया है।
राष्ट्र शिक्षा से आगे बढेगा, जेल भेजने से नहीं - मनीष सिसोदिया
इस शतक ने बाद विराट ने कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है। लेकिन सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले अभी वह सचिन तेंदुलकर से पीछे है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 टेस्ट शतक लगाए हैं। तीनों फॉर्मेट में विराट के ऑस्ट्रेलिया खिलाफ कुल 16 शतक हैं।
तीनों फॉर्मेट में कोहली ने 16 से ज्यादा बार 150 से ज्यादा के स्कोर बनाकर अपने नाम यह खास रिकॉर्ड बनाया है। सबसे ज्यादा 150 प्लस के स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में वह दूसरे स्थान पर है। इस लिस्ट में 25 बार 150 प्लस स्कोर के साथ सचिन पहले स्थान पर है। भारत में सबसे ज्यादा शतक लगाने के लिए मामले में विराट चौथे स्थान पर है और पहले स्थान पर सचिन है।
विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे कम पारी में 75वां शतक लगाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट ने 552 पारियां खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया है और सचिन ने यह रिकॉर्ड बनाने के लिए 566 पारी खेली थी। विराट ने पिछले 6 महीने में सभी फॉर्मेट में शतक लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।





