छात्रा को डांटने पर महिला टीचर के कपड़े फाड़े, फिर हुआ हंगामा
पश्चिम बंगाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल में महज एक छात्रा को डांटने के बाद हंगामा खड़ा हो गयाए खास समुदाय के लोगों ने ना केवल महिला से मारपीट की बल्कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए पुलिस ने मामले में 35 लोगों के खिलाफ दर्ज की है। आपको बताते है क्या है पूरा मामला।पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के हिली थाना क्षेत्र के त्रिमोहिनी प्रताप चंद्र हाई स्कूल का ये पूरा मामला बताया जा रहा है। जहां एक महिला टीचर ने एक छात्रा को डांट दिया थाण् इसके एक दिन बाद शुक्रवार की दोपहर छात्रा के परिजन अचानक स्कूल में घुस गए, इन लोगों ने प्रधानाध्यापक के सामने मामले की शिकायत की आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग कथित तौर पर शिक्षिका के कमरे में घुस गए और एक महिला टीचर के साथ मारपीट की और अभद्रता कीए 9वीं कक्षा की छात्रा अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखती है।
Salman के बाद Katrina- Vicky को मिली जान से मारने की धमकी!
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां मौके पर पहुंचा और स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर मामले दर्ज करते हुए कार्रवाई कीए पुलिस ने आरोपी 35 लोगों के खिलाफ दर्ज करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का एक वीडियो युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुणज्योति तिवारी ने ट्विटर पर शेयर किया है। लोगों में इस हरकत को देख गुस्सा है जिसकी वजह से उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया। इसी दौरान वहां भाजपा के अध्यक्ष पहुंचे और उन्होंने इस घटना को हिजाब से जोड़ा उन्होंने आरोप लगायाए श्मैं भी कभी टीचर था।

हम भी छात्रों को अनुशासित करते थे। एक टीचर के लिए उसका छात्र सिर्फ छात्र ही होता हैए कुछ और नहीं। टीचर ने छात्रा का कान पकड़ा था और इस दौरान उसका हिजाब नीचे गिर गया। इसी के चलते यह घटना हुई है। इतनी मामूली बात से उसके परिवार सहित अन्य दो सौ लोगों ने स्कूल पर अटैक कर दिया।वहीं महिला टीचर का कहना है कि जब छात्र क्लास में अनुशासनहीनता दिखाते हैं तो हम उनको थोड़ा डांट देते है अनुशासन के लिए ऐसा किया जाता है। अब इस घटना के बाद तो हम असुरक्षित महसूस कर रहे है





