मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

पत्नी बनी हैवान, आधी रात में काट दिया पति का..

प्रकाशित: Mar 15, 2022 23:38रिपोर्ट: Navtej TV

त्रिपुरा से एक ऐसा समसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर शायद यकीन कर पाना मुश्किल हो, त्रिपुरा के खोवई जिले में एक महिला ने अपने पति के सिर काटकर न केवल धड़ से अलग कर दिया बल्कि कटे हुए सिर को पॉलीथिन में ड़ालकर मंदिर में रख आई, तो चलिये आपको बताते आखिर महिला ने क्यों किया ऐसा।

पति का सिर काट मंदिर में रख आई पत्नी, सुनकर हो जाएँगे हैरान,VIDEO

घटना त्रिपुरा के खोवाई जिले के इंदिरा कॉलोनी गांव की है। महिला अपने पति और दो नाबालिग बेटों के साथ रहती थी। जीवन भर शाकाहारी रहने वाली 42 साल की इस महिला ने रात में चिकन खाया। उसने पति और दो बेटों को भी चिकन दिया। पत्नी के हाथ का बना चिकन खाकर 50 वर्षीय पति गहरी नींद में सो गया। उसे क्या पता था कि वह उसकी आखरी रात है। रात को पत्नी ने धारदार हथियार से पति का सिर कलम कर दिया, महिला के बेटे ने बताया कि आवाज सुनकर मैं अचानक उठा तो देखा कि मेरे पिता का सिर काट दिया गया है। मेरी मां खून से लथपथ दाव हाथ में एक धारदार हथियार लिए खड़ी थी।

आतंकियों आकाओं की कांपी रूह, 81 को उतारा मौत के घाट

मैं यह देख चौंक गया। हम दोनों भाइयों ने जब शोर मचाया तो वह कमरे से बाहर निकली और मेरे पिता का सिर मंदिर में रख दिया। दोनों बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग जुटे। खून से लथपथ सिर देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

​​​​​​​

एसपी भानुपद चक्रवर्ती ने कहा कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है। शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है और सबूत जुटाए हैं। महिला के बड़े बेटे ने कहा कि उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, वह इलाज के लिए एक स्थानीय तांत्रिक के पास जाती थी, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।