पत्नी के अवैध संबंधों में पति बनने लगा रोड़ा, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ये साजिश
अवैध संबंधों को लेकर आए दिन अपराध की घटनाएं घटित होती रहती है और इसके कारण कई घर बर्बाद हो रहे है। ऐसा ही एक मामला राजधानी जयपुर में देखने को मिला है जहां एक पत्नी ने अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला शिवदासपुरा थाने का बताया जा रहा है जहां तीन दिन पहले कुएं में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
कंगना का नया काण्ड फिर आई विवादों में
पुलिस ने इस हत्या में शामिल मृतक की पत्नी ओर उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 25 फरवरी को चन्दलाई से वाटिका रोड पर स्थित कुएं से राकेश मीना का शव मिला है। इसके बाद मृतक के परिजनों ने थाने में मृतक की पत्नी ओर उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस सुपर स्टार ने गर्लफ्रेंड को किया लिप किस तो मच गया बवाल, देखें पूरा वीडियो
मृतक की पत्नी फूला देवी का एक युवक से मेलजोल बढ़ रहा था और इसको लेकर पति ने अपनी पत्नी को बहुत बार ऐसा नहीं करने के लिए कहा था। लेकिन दोनों के अवैध संबंधों में पति रोड़ा बनने लग तो दोनों ने मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
पति—पत्नी के बीच अक्सर झगडा भी हुआ करता था इसके बाद हत्या की साजिश रची। पत्नी के प्रेमी ने राकेश को घर से अपने साथ बाइक पर बिठाकर ले गया और वहां पर पहले से ही प्रेमी के तीन अन्य साथी मौजूद थे। इस दौरान तीनों ने मिलकर राकेश के सिर पर डंडो से मारकर हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए कुएं में उसे गिरा दिया।





