मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
क्राइम

अप्राकृतिक संबंध बनाने से तंग पत्नी पहुंच गई थाने,पति पर लगाए गंभीर आरोप

प्रकाशित: Jul 01, 2022 23:13रिपोर्ट: Navtej TV

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाली खबर देखने को मिल रही है जहां एक पत्नी ने अपने पति पर इतने गंभीर आरोप लगाए जिसके बारे में सुनकर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का सनसनीखेज आरोप लगाए है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति फिल्म देखकर उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास करता था।

मरी हुई बेटी के साथ 5 दिन तक बैठे रहे घरवाले पीते रहे गंगाजल!

इसके साथ महिला ने पति, ससुर, देवर और ननद पर दहेज प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। महिला थाने में ससुराल के लोगों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने की बात कही है। उसका पति शादी के बाद से लगातार परेशान कर रहा है और उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है।


महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी को दस साल हो गए हैं और उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए परेशान करता था। इस मामले की जांच शुरू कर दी है।